गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल-नौकायन मार्ग से देवरिया बाईपास रोड की कनेक्विटविटी बढ़ाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तारामंडल क्षेत्र में एक पुल बनाने का निर्णय किया है। यह पुल बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित वाटर बॉडी पर बनाया जाएगा। निर्माण पर करीब पांच से सात करोड़ का खर्च आने की उम्मीद है।
इस पुल के बन जाने से रामगढ़ताल से सटी कॉलोनी के लोगों और रामगढ़ताल-नौकायन मार्ग से आने वालों को देवरिया बाईपास पहुंचने के लिए एक और सड़क का विकल्प मिलेगा। पहले नौकायन से वाणिज्य कार्यालय होते हुए या फिर नौकायन से बौद्ध संग्रहालय होते हुए देवरिया बाईपास मार्ग पर पहुंचने का विकल्प था।