फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जमा नहीं किया जीवन प्रमाण पत्र, 20 हजार की रुकी पेंशन

Sat, 02 Sep 2023 11:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा में कुल 1.8 लाख ईपीएफओ पेंशनधारक हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन प्रमाणपत्र नहीं जमा होने से गोरखपुर परिक्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों की पेंशन रुक गई है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के बाद ही पेंशन की धनराशि पेंशन धारकों के खाते में जाएगी।

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से सेवानिवृत्त हो चुके पेंशनर्स को पेंशन मिलती रहे, इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कराना होता है। पेंशन धारक जिस बैंक की शाखा से पेंशन पाते हैं, उस शाखा में भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं।

गोरखपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा में कुल 1.8 लाख ईपीएफओ पेंशनधारक हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, बोले- नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र

पेंशनधारक ईपीएफओ ऑफिस की किसी भी शाखा या जहां से पेंशन पाते हैं उस बैंक की शाखा, कॉमन सर्विस सेंटर से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा घर से भी जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है।

आधार फेस आईडी मोबाइल एप पेंशनर्स का चेहरा रीड कर लेगा और संबंधित पेंशनधारक का जीवित प्रमाण पत्र अपडेट हो जाएगा। इसको लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने पेंशनधारकों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: महंत की हत्या या फिर स्वाभाविक मौत: वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक मठ की जमीन पर रार, जल्द सच आएगा सामने

गोरखपुर परिक्षेत्र में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आयुक्त शशांक जायसवाल ने कहा कि जिन पेंशनरों ने जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं उनके पेंशन रोक दिए गए हैं। जल्द वह अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें। प्रमाणपत्र जमा होने के बाद पेंशन जारी कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें