फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से लेखपाल करेंगे आंदोलन

Sat, 03 Oct 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के 678 लेखपाल आंदोलन में शामिल होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि तीन अक्तूबर को तहसील दिवस का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर से लेखपाल प्रशासनिक वाट्सएप ग्रुप समेत अन्य शासकीय ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। 10 अक्तूबर को थाना समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 12 अक्तूबर को तहसील और जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 14 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 17 और 23 अक्तूबर को तहसील कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा। 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। संघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें