गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में स्टार कॉलेज योजना के तहत भौतिक विभाग की ओर से शनिवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रायपुर के भौतिकी विभाग के डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने सोलर सेल के निर्माण टेक्नोलॉजी व दैनिक जीवन में इसके उपयोग पर व्याख्यान दिया l
प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने टेक्नोलॉजी के महत्व पर प्रकाश डाला। स्टार कॉलेज योजना के समन्वयक प्रो. अवनीश ने स्टार कॉलेज योजना पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. रवि प्रकाश त्रिपाठी व आभार ज्ञापन डॉ. अनिल मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. श्रीप्रकाश दुबे, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. आकांक्षा, डॉ. भरत कुमार, डॉ. वैभव पांडेय आदि उपस्थित रहे।