नेपाल में सड़क मार्ग पर भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा सोनौली से पोखरा जाने वाला मार्ग पर भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया है। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पाल्पा के टीना में बड़े-बड़े चट्टान सड़क पर आ गिरे। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
सैकड़ों भारतीय एवं नेपाली मालवाहक वाहन रास्ते मे फंस गए हैं। फंसे यात्रियों को पहाड़ी के ऊपर से पैदल निकाला गया। पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
बुधवार की सुबह आठ बजे सोनौली-तानसेन मार्ग खंड अवरुद्ध हो गया नेपाल में मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण पाल्पा के टीना गांवपालिका-5 में कालीमाटी पर पत्थरों से एक भूस्खलन हुआ। जिसमें दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है।
बारिश से लगातार पहाड़ों से चट्टान टूट कर गिर रहे हैं। लोग रास्ते मे फंस गए है। जिन्हें नेपाल पुलिस ने पहाड़ी के ऊपर से पैदल निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस राहत कार्य मे जुट गई है।
बुटवल पुलिस डीएसपी भीमलाल भटराई ने बताया कि पाल्पा भूस्खलन से मलबा हटाने के लिए यातायात विभाग के पुलिस लगे है। जल्द ही रास्ता खुल जाएगा। रास्ते मे फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।