फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय: गीडा में 10 फीसदी महंगी हो जाएगी जमीन, यहां नहीं हुआ कोई इजाफा

Tue, 23 May 2023 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

चार हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों की कीमत छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर ही रहेगी। इसी तरह प्लास्टिक पार्क में चार हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों की कीमत 5100 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई है। दोनों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की जमीन दस फीसदी महंगी हो जाएंगी। इसमें आवासीय और व्यावसायिक दोनों प्रकार की जमीनें शामिल हैं। राहत की बात यह है कि औद्योगिक गलियारे के भूखंडों की कीमत इस साल भी नहीं बढ़ेगी। पिछले साल वाली कीमत औद्योगिक गलियारे में प्रभावी रहेगी। औद्योगिक गलियारे में कई बड़े प्रोजेक्ट आने की वजह से उद्यमियों को राहत दी गई है।

विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव व गीडा के अध्यक्ष नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में सोमवार को ऑनलाइन हुई बोर्ड की बैठक में ये अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सहमति के आधार पर करीब एक हजार आठ करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी भी दी गई। बोर्ड ने सेक्टर 17, 13, 15, 22 और 23 के भूखंडों की दर में करीब 10 फीसदी की वृद्धि की है। इसके अलावा आवासीय भूखंडों के रेट भी 10 फीसदी बढ़ाए गए हैं।

उद्यमियों को राहत देते हुए निर्धारित समय सीमा में उत्पादन न शुरू कर पाने वालों को तीन-तीन माह का विस्तारीकरण का मौका दिया गया है। इस दौरान उद्यमी तीन-तीन माह की किस्त पर रुपये जमा कर सकेंगे, जबकि पहले यह एक साल के लिए दिया जाता था। गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक गलियारे में जमीन के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
विज्ञापन


चार हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों की कीमत छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर ही रहेगी। इसी तरह प्लास्टिक पार्क में चार हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों की कीमत 5100 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई है। दोनों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बताया कि 88 एकड़ में विकसित हो रहे प्लास्टिक पार्क का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद भूखंडों का आवंटन शुरू होगा।

 

निरस्त होगा इनका आवंटन

बैठक में फैसला लिया गया है कि जो आवंटी भूखंडों के आवंटन के बाद बकाया जमा नहीं कर रहे हैं, उनके भूखंड का आवंटन निरस्त किया जाएगा।

नियुक्त होंगे सेवानिवृत्त कर्मी
गीडा में रिक्त पदों के सापेक्ष सेवानिवृत्त कर्मियों को नियुक्त करने का अनुमोदन बोर्ड से मिल गया है। इस पहल के बाद कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी। गीडा प्रबंधन की ओर से सेवा नियमावली में छूट गए पदों को शामिल करने एवं नए पदों के सृजन को लेकर भी बैठक में प्रस्ताव रखा गया।

बजट में इन बिंदुओं को किया गया शामिल
भूमि अधिग्रहण के लिए बजट-    540 करोड़
आधारभूत संरचना के लिए-  302 करोड़
सेक्टरों के रख-रखाव के लिए- 18 करोड़

इसे भी पढ़ें: छात्रा ने FB पर साझा किया दर्द: शिक्षकों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली- शौक है रावण बनने का तो हश्र याद रहे
 

सहजनवां आवासीय योजना एवं विस्तार सेक्टर -23

आवासीय भूखंडों के लिए दर प्रति वर्ग मीटर में
2022-23 में दर- 19510 रुपये
2023-24 में दर- 21510 रुपये

व्यावसायिक भूखंडों के लिए दर प्रति वर्ग मीटर
2022-23 में दर-  33310 रुपये
2023-24 में दर-   36730 रुपये

 

न्यू गोरखपुर आवासीय योजना सेक्टर-पांच

आवासीय भूखंड के लिए
2022-23 में दर- 18530 रुपये
2023-24 में दर- 20430 रुपये

व्यवसायिक भूखंड के लिए
2022-23 में दर-31410 रुपये
2023-24 में दर-34630 रुपये

संस्थागत सेक्टर सात, नौ, 11 और 23 में

शून्य से 2000 वर्ग मीटर तक
2022-23 में दर-7710 रुपये,
2023-24 में दर 8570 रुपये

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आंधी-तूफान का 28 तक दिखेगा असर


औद्योगिक सेक्टर 17

शून्य से चार हजार वर्ग मीटर तक
-2022-23 में दर- 6030 रुपये
- 2023-24 में दर-6650 रुपये

औद्याेगिक सेक्टर- 13 और 15

शून्य से चार हजार वर्ग मीटर तक
-2022-23 में दर- 6030/6520 रुपये
- 2023-24 में दर- 7190 रुपये

 
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर योजना सेक्टर 22 और 23

शून्य से पांच सौ वर्ग मीटर तक
-2022-23 में दर-33310 रुपये-
- 2023-24 में दर-36730 रुपये

औद्योगिक सेक्टर 26 भीटी रावत

शून्य से चार हजार वर्ग मीटर तक
- 2022-23 में दर-6520 रुपये
- 2023-24 में दर-7190 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें