फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शिक्षिका ने डॉक्टर पति समेत चार पर दर्ज कराया केस, लगाया ये आरोप

Fri, 09 Oct 2020 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज में तैनात डॉक्टर पति अंकुर सिंह, ससुर, सास और ननद के खिलाफ शिक्षिका पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धारा में कैंट थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बता दें कि एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता स्नेहलता सिंह ने कैंट पुलिस को तहरीर दी है। इसमें लिखा है कि फरवरी 2012 में उनकी शादी कैंट थाना के पीछे रहने वाले डॉक्टर अंकुर सिंह से हुई थी। वर्तमान में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैंपियरगंज में तैनात हैं। अक्टूबर 2013 में बेटा हुआ, जो ननिहाल में रहकर पढ़ रहा है। शादी के बाद से ही परिवार के लोगों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं रहा।

स्नेहलता का आरोप है कि उनके ससुर भूमि संरक्षण अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। थाने के पीछे उनका बहुमंजिला मकान है। पति के साथ ही ससुर, सास व जेठानी प्रताड़ित करने के साथ ही घर छोड़ने का दबाव बनाते हैं। प्रभारी निरीक्षक कैंट मनोज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें