फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बस्ती में सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 07 Aug 2021 09:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

कानपुर से लौट रहा था मृतक। बस से उतर कर सड़क पार करते समय हुआ हादसा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार की भोर में करीब 4 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के अयोध्या-बस्ती हाईवे पर महराजगंज कस्बे के विहरा गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के लंगडी (पेंदा) गांव निवासी रामसूरत (35) पुत्र राम आधार अपनी बेटी के घर कानपुर गए थे। वे वहां से वापस अपने गांव लंगड़ी (पेंदा) आ रहे थे। महराजगंज कस्बे के विहरा गेट के पास बस से उतर कर घर जाने के लिए सड़क क्रॉस कर रहे थे। तभी अयोध्या की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें