फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग का पेंशन पंजीकरण शिविर आज, उठाएं लाभ

Thu, 21 Jan 2021 10:04 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का पंजीकरण शिविर गुरुवार यानी आज 11 बजे से उपश्रमायुक्त कार्यालय (रेलवे स्टेशन रोड निकट रोडवेज बस स्टेशन के पास) परिसर में लगेगा।

विज्ञापन

 
सहायक श्रमायुक्त विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 हजार से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक व अन्य कामगारों के साथ ही समाचार पत्र वितरक भी योजना के तहत पंजीकरण करा सकते हैं। आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड व बैंक पासबुक जरूरी है। ओटीपी के लिए एक मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। प्रतिमाह 55 से लेकर 200 रुपये प्रीमियम जमा करना होगा।

छोटे कारोबारी कराएं नेशनल पेंशन योजना में पंजीकरण
योजना का लाभ उन सभी छोटे कारोबारियों को मिलेगा, जिनका जीएसटी के तहत सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से कम है। आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 60 वर्ष की उम्र के बाद कारोबारी या उसके परिवार के सदस्य को तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला की पहल रंग लाई
समाचार पत्र वितरकों को सामाजिक सुरक्षा दिलाने की पहल अमर उजाला ने की है। इस सिलसिले में अमर उजाला गोरखपुर की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया गया था। इसका संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने समाचार पत्र वितरकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का लाभ देने का निर्देश दिया था। अब श्रम विभाग की ओर से शिविर लगाकर लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें