फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिरकर लापता हुआ युवक, दो हिरासत में, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

पुलिस साथ में मौजूद दो युवको को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली जनवरी को दोस्तों के साथ मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास पिकनिक मना रहा युवक शाम को नहर में गिरकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


खड्डा कस्बे के लोहिया नगर मोहल्ला निवासी अभिषेक यादव उर्फ गोलू 20 वर्ष अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से तीन किलोमीटर दूर बंजारीपट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे पिकनिक मनाने गया था। सभी दोस्त वहीं पर खाना बना खा रहे थे। अचानक किसी बात पर दोस्तों में आपस में विवाद हुआ। इसी आपाधापी मे अभिषेक नहर में गिर गया और लापता हो गया। जानकारी होने  पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर बियर की केन, खाना तथा कुछ कपड़ा भी पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, परंतु कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस साथ में मौजूद दो युवको को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि कुछ युवक नहर के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। आपस में नोकझोक के चलते एक युवक नहर में गिर गया और लापता हो गया है। साथी युवको से पूछताछ व लापता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें