फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2021: डीजेजेएस के यूट्यूब चैनल पर घर बैठे देखिए जन्माष्टमी महोत्सव

Sat, 28 Aug 2021 09:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 यह जानकारी संस्थान के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुदेव आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को बड़े उत्साह के साथ भव्य स्तर पर पिछले तीन दशकों से मनाता रहा है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर ऑनलाइन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी संभवामि युगे युगे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग घर बैठे यूट्यूब के माध्यम से पूरे जन्माष्टमी उत्सव को देख सकेंगे। यह जानकारी संस्थान के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को https://youtube.com/c/djjsworld यूट्यूब चैनल पर 29 और 30 अगस्त को दो भागों में प्रसारित किया जाएगा। 29 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और रात्रि 9:00 बजे से 10:30 बजे तक एवं दूसरा भाग 30 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं रात्रि 9:00 से 12:00 के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। इसका समापन श्रीकृष्ण की भव्य आरती के साथ होगा।

उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व, हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में पूरे विश्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरुदेव आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को बड़े उत्साह के साथ भव्य स्तर पर पिछले तीन दशकों से मनाता रहा है।
विज्ञापन


बताया कि इस साल जन्माष्टमी महोत्सव की मुख्य विशेषताएं जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण का भावपूर्ण वंदन, श्रीमद् भागवत् गीता से आध्यात्मिक ज्ञान-रत्न, श्रीकृष्ण की जीवन गाथा को दर्शाती विभिन्न नृत्य-नाटिकाएं, श्रीकृष्ण की लीलाओं का ज्ञानवर्धक विश्लेषण करना है।

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर दिखने वाला कोई भी कलाकार प्रशिक्षित नहीं है और न ही पैसों के लिए इस मंच पर प्रस्तुति देता है बल्कि ये सभी गुरु आशुतोष महाराज के निस्वार्थी ब्रह्मज्ञानी साधक शिष्य हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें