एयरपोर्ट निदेशक डॉक्टर एके द्विवेदी के मुताबिक एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों के चलते तकनीकी दिक्कत आई है, जिसके चलते कोलकाता की उड़ान निरस्त करनी पड़ी। वहीं, दिल्ली के विमानों की उड़ान पर कोहरे का असर पड़ा है।
गोरखपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए शाम 5:00 बजे की नियमित उड़ान बुधवार को निरस्त रही। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट दोपहर ढाई बजे की जगह शाम 5:00 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन
हालांकि, एयरपोर्ट निदेशक डॉक्टर एके द्विवेदी के मुताबिक एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों के चलते तकनीकी दिक्कत आई है, जिसके चलते कोलकाता की उड़ान निरस्त करनी पड़ी।
वहीं, दिल्ली के विमानों की उड़ान पर कोहरे का असर पड़ा है। गोरखपुर से दिल्ली की चार फ्लाइट हैं। सभी ने 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक की देरी से उड़ान भरीं।