फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: जानिए क्यों होती है शादी-विवाह में देरी, किन उपायों को करने से दूर होती है ये परेशानी

Mon, 12 Jul 2021 07:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ज्योतिष में विवाह के रिश्ते नहीं मिलने को कुंडली दोष माना जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों के शादी की उम्र होते ही माता-पिता बच्चों के लिए रिश्ते ढूढंने लगते हैं। ऐसे में उम्र होने के बावजूद जब रिश्ते नहीं मिलते हैं तो माता-पिता परेशान होते हैं। ज्योतिष में विवाह के रिश्ते नहीं मिलने को कुंडली दोष माना जाता है। कुंडली में कई ऐसे ग्रह होते हैं जो शादी-विवाह में रुकावट डालते हैं।
विज्ञापन

 
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, कुंडली में छठा तथा दसवां घर विवाह में रुकावटें उत्पन्न करता है। शनि सातवें घर में हो तब भी विवाह में विलंब होता है। वहीं, मंगल, राहू तथा केतु यदि सातवें घर में हो तो भी शादी में देर होती है। शनि, मंगल, शनि राहू, मंगल राहू, या शनि सूर्य या सूर्य मंगल, सूर्य राहू, एकसाथ सातवें घर या आठवें घर में हो तो भी विवाह में रुकावटें आती है। मांगलिक होना भी विवाह में देरी का कारण है। 

बताया कि अगर विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो उन्हें गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही शीघ्र विवाह के लिए भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की गुरुवार के दिन पूजा करनी चाहिए। शिवजी के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करें। मां पार्वती को सुहाग का सामान चढ़ाएं। इससे विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। विवाह में बाधाएं उत्पन्न करने वाले ग्रह बृहस्पति, शनि और मंगल के उपाय भी जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें