वीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए गृह आधारित कर्मकार, फेरी लगाने वाला, धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, रिक्शा चालक, चाय का ठेला लगाने वाला, रसोईया, आंगनवाडी कार्यकत्री, रोजगार सेवक, मनरेगा मजदूर, पीआरडी जवान, आशा वर्कर सहित तमाम ऐसे काम करने वाले महिला एवं पुरुष जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो और जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो साथ ही उनका ईएसआई, ईपीएफ, एनपीएस के सदस्य ना हो तथा आयकर दाता भी ना हो वह आवेदन कर सकता है।
ऐसे कराया जा सकता है पंजीकरण
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में आवेदन के लिए श्रमिक को आधार कार्ड, बैंक बचत खाता की पासबुक के साथ सीएससी पर जाना होगा और जानकारी देनी होगी। इसके बाद श्रमिक का खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा। श्रमिक इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं।