फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीसरी लहर से पहले बच्चों को बांटी जाएगी दवाओं की किट, जानिए कब से होगी शुरुआत

Thu, 24 Jun 2021 01:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शून्य से लेकर 17 साल तक के बच्चों को मिलेंगी दवाएं, चार श्रेणियों में बनाई गई है अलग-अलग दवाओं की किट।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग बच्चों को दवाओं की किट बांटेगा। इसके लिए शून्य से 17 साल तक के बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में दवाओं किट तैयार की गई है। किट को बांटने की शुरुआत 27 जून से जनप्रतिनिधियों के हाथों होगी। चार श्रेणियों में बनाई गई दवाओं की किट को आशा, एएनएम, निगरानी समितियों के जरिए बांटा जाएगा। पहले चरण के लिए 35 हजार किट स्वास्थ्य विभाग को शासन की ओर से मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका अधिक है। क्योंकि बच्चों के लिए अब तक कोई टीका नहीं आया है। ऐसे में शासन बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें जरूरी दवाएं देने की शुरुआत की है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि इस काम में निगरानी समितियां घर-घर जाकर जानकारी करेंगी और जिस घर के बच्चों में कोरोना के लक्षण होंगे, उन्हें मेडिकल किट दी जाएगी।

पहले चरण के बाद दूसरे चरण में दवाओं की किट जैसे ही आएगी, वैसे-वैसे सभी घरों में बच्चों की दवाएं पहुंचाई जाएंगी। इस मौसम में संक्रामक रोगों की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में विभाग कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। यही वजह है कि पहले से दवाइयां बच्चों के लिए उनके घरों तक पहुंचाई जाएंगी। इससे पहले कोविड कॉल में दवाइयों की किट लोगों तक पहुंचाई गई थी। इस बार बच्चों के लिए नई पैकिंग की दवा आई हैं, जो अलग-अलग उम्र के बच्चों के हिसाब से हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह बनाई गई है किट


सीएमओ ने बताया कि शून्य से 17 साल तक के बच्चों व किशोरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें शून्य से 1, 2 से 5, 6 से 12, 13 से 17 वर्ष की श्रेणियां बनाई गईं हैं। हर श्रेणी की किट अलग है। शून्य से पांच साल के बच्चे को आइवरमेक्टिन और एजिथ्रोमाइसिन नहीं दी जाएगी। यह दवाएं सिरप के रूप में दी जाती हैं। 6 से 12 वर्ष के बच्चों को कम मात्रा वाली दवाएं दी जाएंगी। जबकि 13 से 17 वर्ष के बच्चों को सामान्य दवाएं दी जाएंगी।

किट में ये दवाएं शामिल
शून्य से एक साल
पैरासिटामॉल ड्रॉप्स-दो
मल्टीविटामिन ड्रॉप्स-एक
ओआरएस- दो

एक से पांच साल तक
पैरासिटामॉल- सिरप एक
मल्टी विटामिन-सिरप एक
ओआरएस-दो

छह से 12 साल
पैरासिटामॉल-टेबलेट-500 एमजी आठ गोली
बी-कॉपलेक्स- सात गोली
आइवरमेक्टिन- 6 एमजी तीन
ओआरएस- दो

13 से 17 साल
पैरासिटामॉल-15 गोली
जिंक सल्फेट-सात गोली
विटामिन-डी- तीन गोली
आइवरमेक्टिन- 12 एमजी- तीन गोली
बीकांप्लेक्स- सात गोली
एजिथ्रोमाइसिन- 500 एमजी पांच गोली
एब्सकारॅबिक एसिड- सात गोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें