फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्र को पुलिस ने खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत छात्र को पुलिस ने खोज निकाला
विज्ञापन

छात्र की तलाश के लिए लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू(देवरिया)। थाना क्षेत्र के बांसदेव चक निवासी छात्र पंकज उर्फ अशोक चौहान के अपहरण के मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रविवार को बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। हंगामा करते हुए लोगों ने युवक को ढूंढने की मांग की। इसी बीच बात बिगड़ी और ग्रामीणों से पुलिस में धक्का मुक्की होने लगी। इस पर पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं रविवार देर शाम पुलिस व एसओजी टीम ने अपहृत छात्र को गांव के पास से खोज निकाला।
दरअसल, रविवार दोपहर खुखुंदू थाने पर बांसदेव चक में ग्रामीणों के साथ पहुंचे पीड़ित परिवार के सदस्य पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते रहे। पुलिस ने इस मामले में सुबह ही केस दर्ज कर लिया था। युवक को खोजने की जिद पर अड़े लोगों की पुलिस से कई बार झड़प हुई। इसी बीच पुलिस ने मौके पर वीडियो बना रहे कुछ युवकों को पकड़ कर बैठा लिया। इसके बाद गांववाले और उग्र हो गए और थाना गेट पर हंगामा करने लगे। एसओ नवीन चौधरी परिजनों से बातचीत कर रहे थे, इसी बीच किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया। एसओ नवीन चौधरी ने कहा, सुबह से गांव वालों को मनाया जा रहा था। जहां-जहां पता चला है पुलिस गई है। पीड़ित परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है। थाना गेट पर थाना फूंकने और सीएम के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पटरा देकर न लौटने पर शुरू हुई पंकज की खोज
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बांसदेव चक निवासी पंकज उर्फ अशोक चौहान (18) शनिवार शाम को नूनखार स्थित अघैला पटरा देने गया और तबसे घर नहीं लौटा है। घरवालों ने दुकानदार पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने आरोपित के घर से बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी दुकानदार अशोक यादव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। पंकज कन्हैया चौहान के चार संतानों में तीसरे नंबर का इकलौता लड़का है। वह 12वीं का छात्र है। पिता दुबई में रहते हैं। मां शोभा देवी बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। परिजनों के अनुसार, शनिवार को पटरा पहुंचाने के लिए दुकानदार ने घर पहुंचकर धमकाया था। शाम को मां ने कॉलेज से आने पर सारी बात बताई तो पंकज पटरा देने बाइक से गया। घर न लौटा तो देररात खोजबीन शुरू हुई। हालांकि घरवालों ने जब दुकानदार से पूछा तो उसने कहा आया था। चला गया है। सीओ कपिलमुनि सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रुक रुक कर होता रहा हंगामा, थाना गेट पर बिलखती रहीं मां-बेटी
थाने पहुंचे गांव वाले सुबह से ही पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते रहे। पंकज की मां शोभा देवी और बहन खुशबू थाने गेट पर फफक-फफककर रोते हुए पंकज के साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहीं थीं। गांववालों का आरोप था कि घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार रात को ही हो गई। मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस पर मामले में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए रविवार को कई बार रुक रुककर झड़प होती रही। अपहृत युवक के मामा छेदी लाल से भी मुकदमे की कापी लेने के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता की बात कही जा रही है। इसको लेकर भी गांववाले थाने के अंदर पहुंचे थे। सूचना मिलने पर सीओ भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें