फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर बुजुर्ग के आठ लाख ठगे

Thu, 26 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। थानाक्षेत्र के डांगीपार गांव निवासी छेदीलाल (72) से ठगी का मामला सामने आया है। रिश्तेदार ने उनके बेटे को सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर गाली -गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर खोराबार पुलिस ने महराजगंज के लक्ष्मीपुर निवासी अंकित चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छेदीलाल ने तहरीर में बताया कि, आरोपी अंकित चौधरी उनके रिश्तेदार हैं और घर में आना-जाना था। इसी दौरान उन्होंने छेदीलाल के बेटे संतोष को सचिवालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने दावा किया कि वह कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है और 10 लाख रुपये में काम करा देगा।
आरोप है कि बुजुर्ग ने अलग-अलग तारीखों में चेक, यूपीआई और कैश के जरिये आरोपी को आठ लाख रुपये दे दिए। शेष रकम ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी। कुछ समय बाद जब नौकरी के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने सचिवालय में वैकेंसी न होने का बहाना बनाया। बाद में काम न होने की बात कहकर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग का आरोप है कि 19 अप्रैल 2025 को फोन पर जब पैसे की मांग की गई तो आरोपी ने न केवल पैसे देने से इन्कार कर दिया बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने एसीजेएम प्रथम के यहां गुहार लगाई। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें