खोराबार (गोरखपुर)। महराजगंज जिले के कोठीभार सिसवा बाजार निवासी संतोष से 1.72 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे रुपये हड़पने के साथ पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। पीड़ित की पत्नी अनीता ने खोराबार थाने में जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी गांव निवासी मनीष पासवान, उसकी पत्नी श्वेता व भाई पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।