फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डकैती की साजिश रच रहे चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- खोराबार पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन


गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले इन्होंने एक दुकान और मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपियों की पहचान खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा बाढ़न निवासी अमन कुमार राव, चौरीचौरा क्षेत्र के चकदहिया निवासी विजय पासवान, बेलीपार इलाके के डवरपार निवासी धीरज चौरसिया और खोराबार क्षेत्र के बसडीला निवासी रोहित पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो सब्बल, दो हथौड़ी, दो पेचकस, दो छेनी, एक सुम्मी, दो बैट और एक ऑटो बरामद किया। साथ ही पूर्व में हुई नकबजनी की घटनाओं से संबंधित चोरी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, बर्तन, इन्वर्टर, बैटरी, वाशिंग मशीन, एलसीडी, एसी यूनिट, गैस चूल्हा समेत बड़ी मात्रा में घरेलू सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन्होंने दो दिन पहले एक दुकान और एक मकान में घुसकर नकदी व अन्य सामान चोरी किया था। इस संबंध में क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी सुनील सागर की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें