सीबीएसई 10वीं रिजल्ट : कार्तिक टॉपर, अभिषेक को दूसरा व कार्तिकेय को तीसरा स्थान
पडरौना। सीबीएसई दसवीं में पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के कार्तिक कुमार सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नवजीवन मिशन स्कूल कसया के अभिषेक कश्यप ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के कार्तिकेय कुमार सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉपरों व सफल छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जिले में सीबीएसई के 25 विद्यालयों में करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में पंजीकृत थे। रिजल्ट जारी होने की सूचना पर सुबह से ही बच्चे व अभिभावकों के अलावा स्कूल प्रबंधन भी पल-पल की जानकारी करने में लगा था। परीक्षा परिणाम आया तो बच्चों के चेहरे खिल गए। सभी स्कूलों के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार व एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में टॉपर बच्चों को मिठाई खिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। प्रबंधक एसपी सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
नवोदय व केवी में शत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
पडरौना नगर में सीबीएसई के आठ विद्यालय संचालित होते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में कुल 75 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। निहारिका सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। प्राचार्य तेजनारायण समेत अन्य शिक्षकों ने होनहारों को बधाई दी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन गांगरानी में कुल 29 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था। यहां भी सभी ने सफलता पाई है। लक्ष्मी कुमारी ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया है। दरबार रोड स्थित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल की कौशिकी ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान पाया है। जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना में ज्ञानेंद्र रंजन ने 94 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान पाया है। विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह, राजेश मिश्र, कार्तिकेय शर्मा, रीतेश विश्वकर्मा, सुमन घटक आदि ने मेधावियों को बधाई दी है। केएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना के नित्यानंद यादव ने 93 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान पाया है। प्रबंध संजय जायसवाल ने बधाई दी है। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की श्रेया सिंह ने 92 प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय में पहला स्थान पाया है। प्रबंधक ओपी गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरू त्यागी, आनंद कुमार अग्रवाल, ग्यासुद्दीन अंसारी, अजय कुमार शर्मा, आशीष त्रिपाठी, शुभम शर्मा, एनके प्रसाद, अखिलेश राय आदि ने बधाई दी है। श्रीमती बन्नी देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अंकिता भारद्वाज ने 89.2 प्रतिशत के साथ पहला स्थान पाया है। विद्यालय के डायरेक्टर शशिभूषण कुशवाहा, नवेंदु भूषण कुशवाहा, शत्रुघ्न जायसवाल, प्रधानाचार्य विनीता, सुमित भंडारी, उमाकांत गुप्ता, डीपी दुबे, इब्राहिम अंसारी, कन्हैया कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, गौरव, अविनाश आदि ने बधाई दी है।