फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल मर्डर केस: लाडली के ब्रह्मभोज पर फफक पड़े पिता, बोले-सोचा था डॉक्टर बनाऊंगा, आज क्रियाकर्म कर रहा हूं

Wed, 08 Sep 2021 09:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
काजल हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में बदमाशों की गोली से मारी गई काजल का मंगलवार को ब्रह्मभोज किया। इस दौरान पहुंचे करणी सेना के लोगों ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। सेना के नेताओं ने कहा कि हत्यारे का एनकाउंटर कर देना चाहिए। वहीं पिता राजू नयन सिंह फफक पड़े। बोले, सोचा था कि काजल बेटी को डॉक्टर बनाऊंगा और आज उसका क्रियाकर्म कर रहा हूं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, काजल के घर पर आए करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरू सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि घटना के 17 दिन बाद पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। जबकि राजू नयन सिंह ने बताया है कि आरोपित का पिता घर आकर रविवार को चला भी गया। बता दें कि, 20 अगस्त को काजल को बदमाशों ने गोली मार दी थी।

पिता राजू नयन का रुपये के लेनदेन को लेकर विजय प्रजापति से विवाद था। इसी विवाद में घर आए विजय ने साथियों के साथ राजू नयन की पिटाई शुरू कर दी थी। जिसका वीडियो काजल बनाने लगी थी। वीडियो बनाने से नाराज विजय ने पेट में गोली मार दी थी और इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें