फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी-गडकरी गोरखपुर को देंगे खास सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Wed, 25 Nov 2020 07:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के लिए गुरुवार यानी 26 नवंबर का दिन बहुत खास होगा। दरअसल, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एनएचएआई द्वारा निर्मित जंगल कौड़िया-कालेसर फोरलेन का लोकर्पण करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनएच एवं लोक निर्माण विभाग से करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


जंगल कौड़िया कालेसर फोरलेन बाईपास कई महीने से बन कर तैयार है। 17.66 किलो मीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर 531 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। दो महीने से अधिक समय से वहां पर टोल वसूला जा रहा है, पर उसका लोकार्पण अभी तक नहीं हो पाया था। आज उसका लोकार्पण नितिन गडकरी दिल्ली से करेंगे तो योगी गोरखपुर से उसमें शामिल होंगे।

राम जानकी मार्ग  की लंबाई जनपद में 60 किलोमीटर है। यह मार्ग पहले लोक निर्माण विभाग के पास था। अब यह एनएच के पास आ गया है। एनएच के अधिशासी अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि 9 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। यह वह भाग है जो सिकरीगंज-गोला के बीच का है। जिसे लोक निर्माण विभाग ने एक लेन बनाकर छोड़ दिया था। उसे दो लेन करना है। (यह 9 किलोमीटर सड़क एक जगह नहीं है। अलग अलग स्थानों पर है। उसका शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इस पर 37.52 करोड़ की लागत आएगी।)
विज्ञापन


 

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के शिलान्यास कार्यों का विवरण

  • भीटी-बागांव-गोला मार्ग स्टेट हाइवे चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण लागत 3290.56 लाख
  • 26वी वाहिनी पीएसी गोरखपुर में 200 लोगों की क्षमता के लिए बैरक का निर्माण कार्य 1167.25 लाख।
  • थाना सहजनवां के अंतर्गत नवीन थाना गीडा के स्थापना के संबंध में 618.99 लाख।
  • एनएच 28 का छूटा शहरी भाग कालेसर से जगदीशपुर तक 1603.13 लाख।
  • एम्स में पुलिस थाना के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के लिए 541.95 लाख।
  • रानीडिहा से मिर्जापुर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 1280.71 लाख।
  • रोहिन नदी पर डोनिगढ़ घाट पर निर्मित सेतु डोनिनगढ़ गाहासाड़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा सुरक्षा कार्य के लिए 1108.66 लाख का कार्य कराया जाएगा। कुल लागत 9611.47 लाख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें