ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण में रुचि न लेने वाले व लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधानों के विरुद्ध जिला पंचायत राज अधिकारी प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करें। सीडीपीओ व मुख्य सेविका ऐसे प्रधानों के विरुद्ध लिखित पत्र प्रस्तुत करें। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर राशन किट का वितरण बेहतर ढंग से कराना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास की अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि सीडीपीओ व मुख्य सेविका से संपर्क कर समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर ली जाए।
मुख्य सेविका को भी निर्देशित किया कि यदि कहीं भी राशन वितरण न किए जाने की शिकायत मिले तो उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लाया जाए। राशन वितरण एक महत्वपूर्ण योजना है, उसका लाभ अधिक से अधिक पात्रों को दिलाने को लेकर प्रयास किया जाए। इस दौरान सीडीओ पवन अग्रवाल, एएसडीएम अविनाश कुमार, डीपीओ शैलेंद्र राय, बीडीओ, सीडीपीओ व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।