फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : पत्रकारिता के टॉपर निखिल को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

Mon, 13 Dec 2021 11:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

15 दिसंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन देंगी पदक।
विज्ञापन
निखिल तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) के टॉपर निखिल तिवारी को अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक मिलेगा। यह पदक कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 15 दिसंबर को आयोजित समारोह में प्रदान करेंगी। 

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार स्मृति स्वर्ण पदक संयुक्त रूप से दो मेधावियों जितेंद्र कुमार और टॉपर अंजू सिंह को मिला था। यह दूसरा मौका होगा, जब निखिल को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। निखिल को बीजे अंतिम वर्ष में 81.67 फीसदी अंक मिले हैं। मूलरूप से सलेमपुर देवरिया के मिश्रौली गांव के रहने वाले निखिल के पिता पवन तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां गृहिणी हैं।

निखिल ने टैगोर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना पंजाब से कक्षा 10वीं की पढ़ाई 72 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। एसके इंटर कॉलेज सलेमपुर देवरिया से कक्षा 12वीं में 83 फीसदी अंक हासिल किये हैं। बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटनी, देवरिया से बीएससी की पढ़ाई के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन


निखिल कहते हैं कि पत्रकारिता शौक है। मीडिया के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक मिलने से गौरव बढ़ा है। आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। अब पत्रकारिता में परास्नातक करना है, फिर भविष्य संवारना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें