फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में नौकरी: चार कंपनियां 306 युवाओं को देंगी नौकरी का मौका, 23 अगस्त तक करा सकते हैं पंजीकरण

Fri, 20 Aug 2021 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए पंजीकरण शुरू। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर 23 अगस्त तक करा सकते हैं पंजीकरण।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार कंपनियां 306 युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान कर रही हैं। गोरखपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा। चार कंपनियां युवाओं को टेलीकॉलर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, ब्लॉक ऑफिसर बिजनेस सपोर्ट एग्जीक्यूटिव समेत कुल 306 पदों पर रोजगार का अवसर मुहैया कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर 23 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन रासबिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता इंटर से लेकर स्नातक पास निर्धारित की गई है। रोजगार मेले का आयोजन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा।

नियोजकों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी की जाएगी। पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी का साक्षात्कार फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में लाइफ केयर कंपनी की ओर से टेलीकॉलर, मगध एग्रोटेक की ओर से फील्ड एग्जीक्यूटिव, मेक ऑर्गेनिक इंडिया की ओर से ब्लॉक ऑफिसर एवं स्कोर्पिक्स इंडिया की ओर से बिजनेस सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें