फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jobs Update: गोरखपुर में 1406 युवाओं का नौकरी का सपना हुआ साकार

Tue, 24 May 2022 10:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

आईटीआई चरगांवा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन। 24 कंपनियों ने 4713 पदों पर दिया नौकरी हासिल करने का मौका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई चरगांवा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन सोमवार को आईटीआई चरगांवा परिसर में किया गया। जहां, 24 कंपनियों ने 4713 युवाओं को विभिन्न पदों पर योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए। लिखित और साक्षात्कार की बाधा को पार कर 1406 युवाओं ने नौकरी हासिल की है।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने किया। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार इसमें प्रतिभाग कर ऐसे सुनहरे अवसरों का लाभ लें। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए युवाओं के आईटीआई चरगांवा पहुंचने का सिलसिला सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गया था। जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था।

वो सीधे कंपनी के साक्षात्कार कक्ष में पहुंचे तो जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। वो काउंटर पर पंजीकरण कराकर साक्षात्कार कक्ष में पहुंचे। जहां, सबसे पहले उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। तत्पश्चात लिखित और साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी प्रदान की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी, आईटीआई जेडी राजेश राम, आईटीआई प्रधानाचार्य सत्यकांत ने अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा रमाशंकर भारती, आलोक सिंह विशेन, दुर्गेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

वोन इंडिया ने 174 को दिया रोजगार

रोजगार मेला में सर्वाधिक नौकरी देने वाली कंपनी में पहले पायदान पर वोन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 174 युवाओं के साथ रही। दूसरे पायदान पर कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट अहमदाबाद ने 166 युवाओं का चयन किया। एसपीपीएम फर्टिलाइजर ने 113, वेल्स्पन इंडिया ने 104, हिमालय इंपैक्ट ने 84 तो बॉयोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 80 युवाओं को नौकरी प्रदान की।

बोले युवा

24 कंपनियों ने शहर में आकर नौकरी का मौका प्रदान किया है। शासन की पहल सराहनीय है। आगे भी यह क्रम जारी रहे।- लक्ष्मी नारायण, उन्नौली खुर्द, पिपराइच

पढ़ाई पूरी करने के बाद से अच्छी नौकरी की तलाश में हूं। रोजगार मेला में शामिल कई कंपनियों के लिए साक्षात्कार दिया है। परिणाम का इंतजार है।- शीतल भारती, पिपराइच

अच्छी पहल है। हिमालया इंपैक्ट में सुपरवाइजर पद के लिए साक्षात्कार दिया है। चयनित होने की उम्मीद है।- अजय उपाध्याय, पिपराइच

सहजनवां से रोजगार मेला में शामिल होने आई हूं। योग्यता के अनुसार आवेदन किया है। साक्षात्कार अच्छा हुआ है। चयनित होने की उम्मीद है।-रुक्मिणी सिंह, सहजनवां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें