फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस को चकमा देकर भाग निकला जिला बदर रामनक्षत्र, वायरल हुई थी फोटो

Tue, 15 Feb 2022 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा क्षेत्र के टेलहना निवासी रामनक्षत्र को छह फरवरी को जिला बदर किया गया था। बस्ती के लिए जिला बदर यह अभियुक्त चौरीचौरा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन
जिला बदर बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के जिला बदर अपराधी रामनक्षत्र के चुनाव में प्रचार करने का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस उसे पकड़ने पहुंची। रविवार की रात पुलिस ने अभियुक्त के घर को घेरा, लेकिन वह पहले ही वहां से निकल गया था।

विज्ञापन


चौरीचौरा क्षेत्र के टेलहना निवासी रामनक्षत्र यादव पर हत्या के प्रयास समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। चुनाव में अशांति के खतरे को देखते हुए पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। इस पर कोर्ट ने उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया।

पुलिस का दावा था कि जिला बदर अपराधी रामनक्षत्र के गांव में इसकी मुनादी करा दी गई थी और वह क्षेत्र छोड़कर चला गया था। जबकि, हकीकत इसके उलट था। वह अपने क्षेत्र में एक दल के लिए चुनाव प्रचार में लगा था। इसकी फोटो भी वायरल हुई थी। मामला वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद रविवार की रात में पुलिस रामनक्षत्र को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। लेकिन, वह पहले ही वहां से निकल चुका था।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि यह गंभीर प्रकरण है। जिला बदर घोषित रामनक्षत्र को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। अब तक वह क्षेत्र में कैसे प्रचार में लगा था, इसकी जानकारी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें