फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसपा से जावेद अशरफ, पिंटू साहनी ने किया निर्दल नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से छह और बांसगांव से पांच उम्मीदवारों ने लिए पर्चे
तीसरे दिन भी बांसगांव से नामांकन नहीं, डीएम ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन गहमागहमी बढ़ गई। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी जावेद अशरफ और निर्दल उम्मीदवार पिंटू साहनी ने नामांकन दाखिल किया। बांसगांव से दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। शुक्रवार को गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन और बांसगांव प्रत्याशी कमलेश पासवान नामांकन दाखिल करेंगे।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दोपहर करीब 12 बजे बसपा प्रत्याशी जावेद अशरफ नखास स्थित आवास से जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन जुलूस में बसपा मंडल जोन इंचार्ज हरि प्रकाश निषाद, पूर्व एमएलसी डॉ विजय प्रताप, कमलेश फौजी, वीरेंद्र पांडेय, सुधीर भारती सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी निर्दल पिंटू साहनी ने पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशियों भारतीय सर्व धर्म पार्टी से संजय सिंह, जनवादी पार्टी से श्रवण चौहान, भारतीय युवा जन एकता पार्टी से दिव्यमान पांडेय, मुस्लिम मजलिस पार्टी से जमीरउद्दीन अहमद, निर्दल उम्मीदवार मकसूद आलम और मृदुल कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र लिया है। कुल 11 सेटों में पर्चे लिए गए।
विज्ञापन

वहीं, बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से गया प्रसाद, अमरेंद्र प्रताप चंद, सिकंदर, यशोदा नंद चौधरी व कौशल किशोर ने दो-दो सेटों में पर्चे लिए।
-


सात केस दर्ज हैं बसपा प्रत्याशी पर
गोरखपुर। गोरखपुर संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी जावेद अशरफ लखपति हैं और उनके खिलाफ सात आपराधिक केस दर्ज हैं। 2015 में हत्या की कोशिश का भी केस दर्ज है। उन्होंने नामांकन पत्र के साथ जो शपथ पत्र दाखिल की है, उसके मुताबिक, जावेद के पास साढ़े बारह लाख कीमत की एक कार व 75 हजार और 95 हजार कीमत की दो दो-पहिया वाहन हैं। इसके अलावा 45 लाख का एक पुश्तैनी मकान व 42 लाख का एक फ्लैट भी है। जावेद के पास 25 हजार रुपये नकद और उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपये नकद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें