फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल में तोड़फोड़, आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना में शामिल कई बदमाशों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, उसे रविवार को स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2016 में जेल में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बंदियों ने तीन बंदी रक्षकों को बंधक बना लिया था। इस मामले में  शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल इलाके के अहिरौली गांव निवासी करुणेश तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

शाहपुर इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2016 में जेल में बवाल के बाद बंदियों ने पीसीओ, भंडारा, सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में तत्कालीन वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने 13 नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात बंदियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, कब्जा करने, बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना में शामिल कई बदमाशों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, उसे रविवार को स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें