ट्रायल के बाद रोडवेज बसों में कैशलेस सफर की शुरुआत रविवार से हो गई। इस नई सुविधा से यात्री, बस में डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, गुगल पे, फोन पे और पेटीएम आदि के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे।
गोरखपुर परिक्षेत्र के यात्रियों को कैशलेस यात्रा की सुविधा मिलने लगी है। इसके लिए परिक्षेत्र को 755 एंड्रायड ई-टिकट मशीन पहले ही मिल चुकी थी। विशेषज्ञ की ओर से मशीन में किराया और स्टेशन के रूट अपलोड करने और संचालन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिचालकों को मशीन दे दी गई।
गोरखपुर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने कहा कि एंड्रायड ई-टिकट मशीन का ट्रायल पूरा होने के बाद सभी परिचालकों को मशीन दे दी गई है। अब बसों में कैशलेस की सुविधा, यात्रियों को मिलने लगी है। इसकी निगरानी के लिए दो विशेषज्ञ भी मौजूद हैं।