फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की बस्ती के बंटी बबली: जयकरन करवाता है सौदा, प्रियंका बनाती है माहौल

Fri, 24 Nov 2023 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी जयकरन और बरेली से आए लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी ने 40 शादियां कराने की बात स्वीकार की है। कुछ युवतियों के परिवार वालों को भी बुलाया गया है। उन्होंने स्वेच्छा से शादी की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में भटहट इलाके की युवती का बरेली के युवक से सौदा करने के मामले की जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी डॉक्टर उर्फ जयकरन ने रुपये लेकर 40 से अधिक युवक-युवतियों की शादी कराया है। वह गरीब व असहाय परिवार के लोगों के संपर्क में रहता है और हरियाणा, राजस्थान, बदायूं, बरेली के युवकों से शादी करवाता है।

विज्ञापन


माहौल बनाने में उसका साथ देती है रसूलपुर की गीता उर्फ प्रियंका। गरीबों कह बस्तियों में बेटियों की शादी कराने के नाम पर उसका सौदा करवाने वाले बंटी-बबली पर पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी पहले भी युवती को फोटो भेजकर पंसद कराता है, इसके बाद रकम तय होती है। कई की उसने कोर्ट मैरिज भी कराई है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने यह भी बताया है कि पहली बार बिना शादी कराए उसने युवक-युवती को भेजा और पकड़ा गया। पुलिस ने कुछ महिलाओं से भी संपर्क किया है, लेकिन उन्होंने स्वेच्छा से शादी होने की बात कही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छांव में देख सकेंगे शेर, भालू...7-डी थिएटर का शुल्क भी हुआ कम
 

Trending Videos

बीते मंगलवार को बरेली के सिरौली मुगलपुर के रहने वाला राजकुमार अपने फूफा के लड़के शिवपुरी सिरौली के प्रशांतदीप के साथ कार से शादी करने आया। उसने खुद दर्ज कराए केस में स्वीकार किया है कि 63 हजार रुपये में युवती से शादी का सौदा तय हुआ था। यहां डाॅक्टर ने एक युवती को कार में बैठाया और साथ भेज दिया। इधर, बेतियाहाता के पास पहुंचने पर युवती शोर मचाने लगी तो लोगों ने कार को रोक लिया।

कैंट पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने लाई। देर रात युवती को उसकी मां थाने आकर घर लेते गई। बुधवार को कैंट पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान और मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित कराया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उधर, बरेली से आए युवकों ने जालसाजी का केस दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें: दवा खरीदें तो एक्सपायरी डेट जांच लें...गांव-कस्बों में खपा रहे धंधेबाज

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर उर्फ जयकरन को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने शादी कराने की बात कबूल की है। उसने बताया कि सभी की शादी उनके परिवार के रजामंदी से होती है और सभी बालिग हैं। इसके बदले जो रुपये मिलते हैं, वह सभी में बराबर-बराबर बांट देता है।
विज्ञापन

गीता ने अपना नाम बदलकर बताया था प्रियंका

इस पूरे प्रकरण में जिस प्रियंका नाम की युवती का नाम सामने आया है, उसका असली नाम गीता है और वह गोरखनाथ के रसूलपुर की रहने वाली है। जांच में पता चला है कि डाॅक्टर उसे जरूरत पड़ने पर बुलाता था और उसके जरिए ही किसी युवती का सौदा करता था। कोर्ट मैरिज कराने के दौरान वह भी युवती के साथ मौजूद रहती थी। इस बार भी वह बुलाने पर ही आई थी।

इसे भी पढ़ें: माफिया के परिवार वाले गिड़गिड़ाए तो महिला बोली- हमें लूटा तब नहीं सोचा था

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी जयकरन और बरेली से आए लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी ने 40 शादियां कराने की बात स्वीकार की है। कुछ युवतियों के परिवार वालों को भी बुलाया गया है। उन्होंने स्वेच्छा से शादी की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें