फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ हैदराबाद की हवाई सैर कराएगा IRCTC, जानिए कैसे कराएं बुकिंग

Tue, 12 Jan 2021 03:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
IRCTC - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अगर आप दर्शन करने के साथ ही घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो आपके काम की खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन ( आईआरसीटीसी) ने 26 फरवरी से 2 मार्च तक पांच दिनों का टूर पैकेज लांच किया है। इस टूर पैकेज में लखनऊ से हवाई जहाज से हैदराबाद की यात्रा होगी, जिसकी बुकिंग गोरखपुर से भी होगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि टूर पैकेज के तहत 2 यात्रियों के लिए 22350 रुपये और 3 यात्रियों के लिए 21250 रुपये किराया देना होगा। यात्रा के दौरान मल्लिकार्जुन दर्शन के अलावा गोलकोंडा फोर्ट, बिरला मंदिर, स्टारजंग म्यूजिक, चारमीनार, चौमाला पैलेस, एनटीआर गार्डेन, लुम्बिनी पार्क का भ्रमण करने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि लोगों को तीन सितारा होटल में ठहराया जाएगा। टूर पैकेज के लिए लखनऊ में गोमतीनगर स्तिथ आईआरसीटीसी के कार्यालय के अलावा गोरखपुर में  8287930937/8595924297 नंबर पर फोन करके जानकारी और बुकिंग के लिए संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें