फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: फुटबॉल के खिताब पर एनईआर ने जमाया कब्जा

Tue, 12 Jan 2021 10:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर एनईआर गोरखपुर ने कब्जा जमाया है। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में एनईआर ने एफसीआई एकेडमी को 1-0 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन


एनईआर की ओर से 26वें मिनट में नुरूद्दीन ने एक गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। एफसीआई ने भी आक्रामक खेल दिखाया। मगर गोल नहीं कर सकी। चैंपियन का ताज एनईआर के सिर पर सजा। पहला सेमीफाइनल पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर तथा एसपीडीटी स्कूल खजनी के बीच खेला गया। पूर्वोत्तर रेलवे नें एसपीडीटी स्कूल को 2-1 गोल से पराजित किया।

दूसरे सेमीफाइनल में एफसीआई एकेडमी गोरखपुर बनाम उप्र पुलिस टीम गोरखपुर में मैच हुआ। एफसीआइ एकेडमी गोरखपुर ने उप्र पुलिस टीम को 1-0 से पराजित किया। निर्णायकों में विकास निषाद, मो. सैफ, मंथन सिंह, विशाल रहे। बतौर मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, महेंद्र गुप्ता, प्रेम नाथ शुक्ला, मोहन शुक्ला, बीएन मिश्र, डॉ. राजेश शुक्ला, अजय सिंह, मुकेश सिंह, धीरज सिंह, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टेबल टेनिस में प्राची बनी चैंपियन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में प्राची सिंह विजेता बनीं। दूसरा स्थान तरूब फातिमा और तीसरा स्थान सिदरा फातिमा ने हासिल किया। निर्णायकों में ए. हेनरी, आरएस सैनी, बबीता, डिंपल मिश्रा और विनीत चौरसिया शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें