फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलियन सोना: बड़े धंधेबाजों की गर्दन फंसी तो बिचौलिए खुद बन गए मुख्तार, नेपाल और बैंकॉक का खपा रहे सोना

Wed, 01 Nov 2023 01:22 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

दिवाली त्योहार को देखते हुए नेपाल और बैंकॉक से अवैध सोने की खपत बढ़ गई है। आयात- निर्यात शर्तों के अनुसार, बैंकॉक से पुरुष एक बार में एक लाख और महिलाएं ढाई लाख रुपये का सोना भारत में ला सकती हैं। धंधेबाजों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है।
विज्ञापन
बैंकॉक से खरीदे गए सोने की पर्ची। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध सोने की अवैध खरीद-बिक्री के बड़े धंधेबाजों के खिलाफ बीते दिनों सख्त कार्रवाई के बाद ठंडे पड़ चुके इस धंधे में त्योहारों के मद्देनजर एक बार फिर से तेजी आ गई है। खबर है कि बड़े धंधेबाजों की गर्दन फंसने के बाद अब बाजार में कभी बिचौलिए का काम करने वाले किरदार खुद मुख्तार बन बैठे हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। ऐसे कई धंधेबाज अब एजेंसियों के रडार पर हैं।

विज्ञापन


एक जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों बुलियन के बड़े धंधेबाजों को किनारे कर इस अवैध धंधे में कुछ नए चेहरों ने जोरदार इंट्री मारी है। नेपाल से नौतनवां- सौनौली के जरिए अवैध सोने के व्यापार में बिचौलिए का काम करने वाला शख्स वर्तमान में बड़ा धंधेबाज बन गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि नौतनवां- सोनौली में लेन-देन में गड़बड़ी के आरोप लगे तो उसने गोरखपुर मंडी से अपना धंधा शुरू कर दिया।

इसके अलावा एक और बिचौलिया भी इस समय मंडी में सुर्खियों में है। खबर है कि दस हजार रुपये प्रतिदिन लाभ कमाने वाला बिचौलिया अब सीधे नेपाल और बैंकॉक से लाए गए अवैध सोने को मंडी की फुटकर दुकानों में खपा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के लिए मिले 295 करोड़...जमीन अधिग्रहण दिवाली बाद

दरअसल, दिवाली त्योहार को देखते हुए नेपाल और बैंकॉक से अवैध सोने की खपत बढ़ गई है। आयात- निर्यात शर्तों के अनुसार, बैंकॉक से पुरुष एक बार में एक लाख और महिलाएं ढाई लाख रुपये का सोना भारत में ला सकती हैं। धंधेबाजों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। वे इन दिनों बैंकाक से एक साथ आने वाले पांच-छह लोगों को सेट कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें पांच-छह लाख का सोना आराम से मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें: सुहागिनें आज पूजा कर मांगेंगी पति की लंबी उम्र, जानिए गोरखपुर में कब दिखेगा चांद

सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों ऐसा ही एक खेप इन धंधेबाजों ने मंगाया था। ताज्जुब है कि बैंकॉक से साढे़ तीन से चार लाख रुपये का सोना खरीदा गया और इसे बिना रसीद-पर्ची के आसानी से गोरखपुर ला दिया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि त्योहारों पर इस अवैध धंधे ने तेजी जरूर पकड़ी है, लेकिन धंधेबाज सतर्क भी हैं। वे बड़ी कीमत की जगह फुटकर में अवैध सोने गोरखपुर के बाजारों में खपा रहे हैं।

ऐसा ही एक धंधेबाज बना बिचौलिया मंडी में जान-पहचान वाले फुटकर दुकानदारों के यहां सोना खपा रहा है। हर एक दिन के अंतराल पर नेपाल से एक से दो किलो अवैध सोना बाजार में लाता है और बिचौलिए के सहारे से छोटे दुकानों पर खपाकर दूसरे दिन उसे रुपये दे दिए जाते हैं। जैसे, उसने एक किलो अवैध सोना बाजार में उतारा तो 59 लाख रुपये मूल्य रख दिए। इसी दर पर अपने सोने को बिचौलिए को देता है। बिचौलिया बाजार में उसे खपाकर उसकी रकम दे देता हैं। इसमें यहां के फुटकर व्यापारी को एक लाख रुपये का फायदा पहुंचा तो बिचौलिए को एक दिन में ही दस हजार रुपये का।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण ने बदला मौसम का मिजाज...अपने समय से खिसक गई बारिश-ठंड

सोने के अवैध धंधे पर फिर चढ़ा बनारसी रंग

हिंदी बाजार में अवैध सोने की खरीद-बिक्री के धंधे में वाराणसी कनेक्शन की धमक फिर से तेज हो गई है। खबर है कि इस कनेक्शन ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अवैध सोने का धंधा फिर से शुरू कर दिया है। वहीं जमीन का धंधा करने वाला एक शख्स भी इन दिनों बुलियन सोने के धंधे में उतर गया है।

लाखों रुपये का सोना गायब, लेकिन मंडी बेपरवाह
हिंदी बाजार में बीते कई महीनों के दौरान बड़ी खेप में सोने की चोरी हो गई, लेकिन इसको लेकर कोई खास हलचल नहीं है। वजह यह बताई जा रही है कि कानूनी दांवपेच में फंसे तो अवैध सोने की वजह से किसी की भी गर्दन फंस सकती है, इसलिए मंडी के कई किरदार जानबूझकर शांत बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: कार से स्टंट कर भौकाल दिखा रहा था व्यापारी पुत्र, हवालात में गुजरी रात

कुछ दिन पहले एक व्यापारी का सवा दो किलो सोना बाजार से गायब हो गया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद एक पक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री तक से शिकायत की गई थी। लेकिन न तो सोना मिला और न ही इसके गायब होने की जांच हो सकी। ऐसे ही हाल्सीगंज चौराहे के पास से भी करीब एक किलो सोना गायब हो गया था।

गलाई के एक कर्मचारी पर करीब 700 ग्राम सोना लेकर गायब होने की चर्चा बाजार में उड़ी थी। बाजार के एक बड़े व्यापारी के यहां कर्मचारी पांच सौ ग्राम सोना लेकर गायब हो गया था। एक सप्ताह पहले फिर कुछ सोना गायब हो गया। लाखों- करोड़ों रुपयों का सोना गायब होने के बाद भी नेटवर्क ऐसा कि सभी बेफ्रिकी के साथ अपना धंधा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबंधक बनीं सौम्या माथुर, आज कार्यभार ग्रहण करेंगी
विज्ञापन

खरीदारी करते समय रखें ध्यान

सोने-चांदी की खरीदारी करते हुए ग्राहक कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जैसे, बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों की खरीदारी न करें। जहां से आभूषण खरीदें, वहां कच्चे पर्चे पर बिल-रसीद की जगह जीएसटी नंबर वाले दुकान के पंजीकृत फर्म से बिल लें। अगर सोने के आभूषण में संदेह है तो सराफा भवन जाकर मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क कर हॉलमार्किंग सेंटर का पता ले सकते हैं। यहां अपने सोने की जांच भी करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें