फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेशन के अंदर की इंटरनेट सेवाएं ठप, इमरजेंसी सेवा के लिए अलग दी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में केबल कटने से स्टेशन के अंदर की इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं। आपात सेवाओं को छोड़ बाकी सभी कार्यालयों में इंटनरेट सेवा बंद है। इसके प्रभावित होने से डाटा इंट्री, लगेज बुकिंग, पार्सल बुकिंग जैसी सेवाओं में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

आपात स्थिति में मोबाइल से इंटरनेट कनेक्ट कर काम चलाया जा रहा है। ये स्थिति बीते 15 दिन से है लेकिन अभी आपूर्ति बहाल नहीं हसे सकी है। जानकारी के अनुसार गेट नंबर एक के पास रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) होल्डिंग एरिया का निर्माण करा रहा है। निर्माण के दौरान खोदाई के चलते केबल कट गया। केबल कटने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं। कुछ आपात सेवाओं को आपूर्ति दूसरे विकल्पों से बहाल कर दी गई लेकिन बाकी सभी कार्यालयों में आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें