फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल यूथ मैथ चैलेंज में चमकी गोरखपुर विश्वविद्यालय की मेधा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल यूथ मैथ चैलेंज में चमकी गोरखपुर विश्वविद्यालय की मेधा
विज्ञापन

गोरखपुर। इंटरनेशनल यूथ मैथेमेटिक्स चैलेंज-2020 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग के चार विद्यार्थियों की मेधा चमकी है। सात से नौ दिसंबर के बीच हुई आनलाइन प्रतियोगिता में शिवम वर्मा, सुजाता सिंह और राहुल चौहान को सिल्वर मेडल मिला है, जबकि निकिता गुप्ता को ब्रांज मेडल मिला है।
गणित व सांख्यिकी विभाग के सहायक आचार्य डा. राजेश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। डा. राजेश ने बताया कि इंटरनेशनल यूथ मैथ चैलेंज अंतर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता है, जो दुनिया भर के छात्रों को उनके गणित कौशल को साबित करने और रचनात्मकता को उजागर करने में सक्षम बनाती है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 98 से अधिक देशों के 6500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 1400 ने प्री-फाइनल राउंड में सफल होकर फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल राउंड में तीस कठिन प्रश्न पूछे गए थे। विद्यार्थियों को इसे हल करने के लिए 30 मिनट दिए गए थे। इस राउंड में विश्वविद्यालय के शिवम वर्मा ने 18 अंक, सुजाता सिंह ने 15 अंक और राहुल ने 16 अंक पाकर सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि 13 अंक पाने वाली निकिता को ब्रांज मेडल मिला। शिवम वर्मा को ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल हो चुका है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर कुलपति राजेश कुमार सिंह के साथ विभाग के प्रो. वीएस वर्मा, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. विजय कुमार आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें