विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स कॉलोनी में गोरखपुर विश्वविद्यालय एलुमिनाई हाउस का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के एल्युमिनी एसोसिएशन का ऑफिस होगा तथा विशिष्ट पुरातन छात्रों का हॉल ऑफ फेम भी स्थापित होगा। इसे पुरातन छात्रों के लिए गेस्ट हाउस के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
लोगो प्रतियोगिता के विजेता को मिलेंगे 25 हजार
नैक मूल्यांकन में ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल करने पर एक लोगो प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले को पुरस्कार राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अलावा बाहर के छात्र या कलाकार भी हिस्सा ले सकेंगे।