इस बीच सीताजंली का प्रेम संबंध रामानंद की बहन के देवर व खजनी के रामपुर पांडेय निवासी बृजमोहन विश्वकर्मा से हो गया। करीब तीन महीने पहले पत्नी को पता चल गया कि उसका पति दुबई से लौट रहा है। इसकी जानकारी उसने प्रेमी बृजमोहन को दी। इसके बाद हत्या की साजिश रची गई।
पांच अप्रैल को लखनऊ में फ्लाइट से उतरते ही बृजमोहन अपने दोस्त अभिषेक चौहान के साथ पीछे लग गया। बस में भी हत्या का मौका खोजा गया, लेकिन नहीं मिलने पर रामानंद गांव आ गया। इसके बाद अगली सुबह पत्नी ने पिज्जा लेने के बहाने पति को बाहर भेजा, लेकिन गांव वाले पोखरे के पास मौजूद थे और हत्या नहीं कर पाए।
इसे भी पढ़ें: लंबे समय से चल रहे जातीय संघर्ष में युवक की गोली मारकर हत्या, दो दोस्त घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा
इसे फोटो से पकड़ी गई सीतांजली।
- फोटो : अमर उजाला।
फिर तीनों ने आपस में बातचीत की और तय किया गया कि खाने में नींद की गोली देने के बाद हत्या की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि बृजमोहन ने अपनी प्रेमिका को नींद की गोली लाकर दे दी। उसने रात में घर के खाने में नींद की गोली मिलाकर दे दी। खाना खाने के बाद सभी गहरे नींद में चले गए।
इसे भी पढ़ें: खेत में भैंस जाने को लेकर बेटे से विवाद, मां का मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा
पति की हत्यारी सीतांजली और उसका प्रेमी।
- फोटो : अमर उजाला।
रामानंद शराब भी पीया था, इस वजह से पूरी तरह से बेहोश हो गया। पत्नी ने फोन कर प्रेमी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बृजमोहन दोस्त अभिषेक के साथ छत के रास्ते कमरे में दाखिल हो गया। कमरे में सो रहे रामानंद के पैर को पत्नी सीतांजली ने पकड़ लिया और फिर अभिषेक उसके सीने पर चढ़कर दोनों हाथ को पकड़ा। बृजमोहन ने दुपट्टा से गला कसकर हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच कर उतारा मौत के घाट, शव देख कांप गए लोग
पुलिस की गिरफ्त में सीतांजली का प्रेमी।
- फोटो : अमर उजाला।
हत्या के बाद तीनों मिलकर शव को छत पर ले गए और फिर दुपट्टा के सहारे नीचे उतारे। शव को गांव के बाहर ले जाकर पोखरे में फेंक दिए। एसएसपी ने बताया कि हत्या के बाद दोनों कातिल बस से कानपुर चले गए। कानपुर से बृजमोहन दिल्ली चला गया और अभिषेक मध्य प्रदेश चला गया। बृजमोहन क्योंकि दिल्ली ही रहता था और एक दिन पहले घरवालों से दिल्ली जाने की बात बोला था, इस वजह से किसी को शक नहीं हुआ। सात अप्रैल को पोखरे में रामानंद की लाश मिली थी।