फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जलभराव पर नगर आयुक्त सख्त, कंट्रोल रूम में बढ़ेगा स्टाफ, गठित होगी क्यूआरटी

Sun, 19 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मूसलाधार बारिश के बाद महानगर में जलभराव और सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त अजय जैन सख्त दिखे। उन्होंने कंट्रोल रूम में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए सात क्विक रेस्पाॅन्स टीमें (क्यूआरटी) गठित की जाएं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने शनिवार को जलभराव को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य, निर्माण और जलकल विभाग से अतिरिक्त लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाने के निर्देश दिए। साथ ही शिफ्टवार वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती कर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने जलभराव पर नाराजगी जताते हुए सभी जोनल अधिकारियों, जोनल सेनेटरी अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों और सीएफएसआई को बारिश के दौरान फील्ड में रहने के निर्देश दिए। जलकल और निर्माण विभाग के अभियंताओं को पंपों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने व जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक क्यूआरटी में जेसीबी, चालक और सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो यूएफएमसी से प्राप्त जलभराव स्थलों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित पंप ऑपरेटर, अभियंता, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर और संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें