फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल किनारे दोनों रिंग रोड पर बनेंगे आकर्षक प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल किनारे दोनों रिंग रोड अब आकर्षक प्रवेश द्वारों से सुसज्जित होंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने दोनों मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रवेश द्वारों पर बड़े अक्षरों में ''वेलकम टू ताल रिंग रोड'' लिखा रहेगा इससे इस पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में रामगढ़ताल के किनारे दो प्रमुख ताल रिंग रोड विकसित किए गए हैं। पहला मार्ग मोहद्दीपुर स्थित आरकेबीके से पैडलेगंज तक है जबकि दूसरा कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक बनाया जा रहा है। आरकेबीके से पैडलेगंज तक के रिंग रोड से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वहीं, कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक बनने वाले रिंग रोड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
दोनों मार्गों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनने के बाद ताल रिंग रोड की सुंदरता में और इजाफा होगा। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को पहली नजर में ही आधुनिक और व्यवस्थित पर्यटन क्षेत्र का एहसास होगा। विशेष रूप से शाम के समय जगमगाते प्रवेश द्वार इस पूरे क्षेत्र की भव्यता को और बढ़ाएंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि जीडीए का उद्देश्य रामगढ़ताल को शहर के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करना है। प्रवेश द्वार बनने से यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। साथ ही ताल रिंग रोड की अलग पहचान बनेगी। यह मार्ग शहर के आकर्षक स्थलों में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें