फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चौकी प्रभारी से विवाद पर दरोगा व मुख्य आरक्षी भी निलंबित, बदसलूकी का लगा था आरोप

Thu, 28 Jul 2022 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शिकायत पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जांच कराने के साथ ही 20 जुलाई की रात चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। चौकी से हटाए गए दारोगा मायाराम यादव व मुख्य आरक्षी सूर्यभान को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तिवारीपुर थाने के सूर्य विहार पुलिस चौकी प्रभारी से विवाद करने के आरोप में दरोगा मायाराम यादव व मुख्य आरक्षी सूर्यभान को भी निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार देर रात जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी शाहिद सिद्दीकी को पहले ही निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


उन पर आरोप था कि अधीनस्थ दरोगा मायाराम यादव से बदसलूकी की थी। एसएसपी ने उस समय दारोगा को भी थाने से संबद्ध कर जांच का आदेश दिया था। आरोप है कि चौकी प्रभारी व दारोगा के बीच मनमुटाव चल रहा था। 10 दिन पहले खनन की गाड़ी छोड़ने के संबंध में चौकी प्रभारी से मायाराम यादव का विवाद हो गया।

शिकायत पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जांच कराने के साथ ही 20 जुलाई की रात चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। चौकी से हटाए गए दारोगा मायाराम यादव व मुख्य आरक्षी सूर्यभान को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि जांच के आधार पर निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें