फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: क्वारंटीन सेंटर के खाने में मिला कीड़ा, लोगों ने किया हंगामा

Wed, 29 Apr 2020 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बांसी)।
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर के खाने में मिला कीड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील मुख्यालय पर क्वारंटीन सेंटर में बनाए गए महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज में रखे गए 30 लोगों को रखा गया है। बुधवार दोपहर खाने को इन्हें खाने में दाल-चावल दिया गया, जिसमें कीड़े मिले हैं। इस बात से नाराज सेंटर में मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज क्वारंटीन सेंटर में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें तीस लोगों को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन किए गए एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर दिए गए भोजन का वीडियो अमर उजाला को भेजी। वीडियो में चावल में कीड़े साफ नजर आ रहे हैं।

भोजन में कीड़े निकलने पर इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि बावजूद इसके किसी ने सुनवाई नहीं हुई। क्वारंटीन हाउस की रक्षा में लगे कांस्टेबल से खराब खाने की शिकायत की गई तो उसने अपशब्दों सुनाते हुए चुपचाप यही भोजन करने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की होगी जांच

27 अप्रैल को महाराष्ट्र से आए क्वारंटीन किए गए युवक का आरोप था कि सुबह नाश्ते में एक बिस्किट और काली चाय दी जाती है। दोनों समय पर्याप्त भोजन नहीं मिलता। बुधवार दोपहर तो कीड़े वाले दाल-चावल दिए गए।

वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार रात यहां खाने में मात्र दो दो पूड़िया ही दी गईं। अपर्याप्त भोजन मिलने पर रात में भी सबने कड़ा विरोध जताया तो रात दो बजे फिर से पूड़ियां दी गईं। इनका यह भी आरोप है कि सेंटर पर नहाने व साफ सफाई की व्यवस्था नही है।

बांसी तहसीलदार एके वर्मा ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में खाने में कीड़े निकलने की जानकारी नहीं है। क्वारंटीन सेंटर पर ही किचन बनाने की तैयारी चल रही है, इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।

बांसी एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि संभवता चावल बीने बिना ही पका दिए गए, मामले की जांच करने जा रहा हूं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें