फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: गांव में छिपे तेंदुए को देख मचा हड़कंप, वनकर्मियों ने पिजड़े में किया कैद

Wed, 29 Apr 2020 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
तेंदुए को देखने के लिए लोगों ने लगाया भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया रेंज से सटे किशुनपुर गांव में बुधवार की दोपहर एक पुलिया के नीचे छिपे तेंदुए को वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पिजड़े में कैद कर लिया। इसकी भनक क्षेत्र के लोगों को लगते ही तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। वही पिजड़े में कैद तेंदुए की गुर्राहट से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक किशुनपुर निवासी क्रांति सहानी (22) जंगल से सटे ड्रेन में खर की कटाई कर रहे थे। इसी बीच खर में छिपे तेंदुआ उनको आने की आहट पाकर ड्रेन पर बने पुलिया के नीचे जाकर छिप गया। तेंदुए को देख युवक क्रांति सन्न रह गए। उसके बाद गांव में आकर इसकी जानकारी लोगों को दी।

ऐसे में लोगों ने पुलिया के नीचे छिपे तेंदुए की जानकारी वनकर्मियों को देते हुए पूरी सुरक्षा के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीण नंद कुमार, रवि प्रताप, सुरेश गुप्त, राजकुमार यादव, मोनू व रंजीत मिश्रा की मदद से तेंदुए को पिजड़े में कैद कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया तेंदुआ

पिजड़े में कैद तेंदुए की गुर्राहट से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंचे ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने मौके पर लोगों की लगी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी सहयोग की।

वन क्षेत्राधिकारी जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि पिजड़े में कैद तेंदुए को रेंज परिसर निचलौल लाया गया है। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसकी स्वास्थ परीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ परीक्षण के बाद उच्चधिकारियों के निर्देश पर पुनः जंगल मे छोड़ दिया जाएगा।

पुलिया के नीचे छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने ग्रामीणों की सहयोग से पुलिया के एक तरफ तख्ते को लगा दिया। तो वहीं पुलिया के दूसरी तरफ गांव पर रखे गए पिजड़े व पानी की खाली टंकी को लगा दिया गया। उसके बाद तेंदुए को पुलिया के नीचे से भगाने का प्रयास किया गया। जिसके कुछ देर बाद तेंदुआ वन विभाग के पिजड़े में घुसकर कैद हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें