मकान मालिक के मुताबिक, विवाद के दौरान ही बच्ची के तेजी से रोने की आवाज आई। भागकर कमरे की तरफ गया तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसे पटका गया था। घटना के बाद जैकी भाग निकला। मामले की सूचना पाकर आई पुलिस ने अदिति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद सूचना पाकर मासूम का पिता राजेश यादव पहुंचा और पोस्टमार्टम बाद शव अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले के आरोपी जैकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।
दोस्त निर्दोष, अवसाद में कर दी घटना
एक साल के मासूम की हत्या के बाद मां ने तहरीर देकर केस तो दर्ज करा दिया, लेकिन अपने दोस्त जैकी गुप्ता को निर्दोष बताने में जरा भी नहीं हिचकिचाई। महिला बोली दोस्त जैकी की गलती नहीं है वह कैंसर पीड़ित है और अवसाद में है, इसलिए उसने ऐसी गलती कर दी।
नंदनी अपने दोस्त के साथ गोरखनाथ इलाके के रामपुर नयागांव में किराए के मकान में रह रही थी। लेकिन, एक महीने भी उसका दोस्त उसे रख नहीं सका। मंगलवार की रात नंदनी का उसके दोस्त जैकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई।
पहले भी हुई है मासूमों की हत्या
7 मार्च 2021: बेलीपार इलाके के भीटी गांव में डेढ़ साल के अनिकेत की पानी की टंकी में डालकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप मां मनोरमा पर ही लगा था। केस दर्ज हुआ और जेल भी भेजी गई थी।
3 सितंबर 2022: शाहपुर के घोषीपुरवा में तमन्ना को पटककर मार डाला गया था। हत्या का आरोप बुआ पर लगा था।
21 जनवरी 2016: शाहपुर इलाके के बशारतपुर अशोक नगर में डॉ. ओमप्रकाश और उनके बेटे नितिन की हत्या की गई थी। इस मामले में ओमप्रकाश की पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेजा गया था।