फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पेंशनर्स को दी गई इलाज संबंधी जानकारी, रेल विहार, राप्तीनगर में आयोजित किया सेमिनार

Thu, 16 Jan 2020 10:10 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से रेल विहार फेज वन, राप्तीनगर में स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रेलवे से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ब्रह्मानंद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना
जरूरी है। आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा के उपायों के प्रति सजग रहना सर्वाधिक जरूरी है। रेलवे अस्पताल के पूर्व मेडिकल डायरेक्टर डॉ एसआर दास ने रेलवे की ओर से दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाएं एमएमआईडी तथा सीटीएसई स्कीम की जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि रेलवे से संबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल मेदांता और टाटा मेमोरियल में इलाज करा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों में बिना रेफर कराए प्राइवेट हॉस्पिटल में चिकित्सा व्यय की वापसी की जानकारी दी। कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व डिप्टी सीपीओ अमिय रमण ने कहा कि ऐसे सेमिनार से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को चिकित्सा सुविधा की जानकारी होगी और वे रेलवे की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

सेमिनार में अर्जुन कुमार कोहली, प्रेमचंद राय, दिनेश शरण श्रीवास्तव, प्रभात चंद्र दास, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम बहादुर प्रसाद, ओपी कन्नौजिया, सियाराम शरण, पवन कुमार श्रीवास्तव, डॉ सत्य विजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, डेविड आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें