फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उद्योगों की स्थापना में आ रही दिक्कतों का निराकरण करें डीएम-सीडीओ

Tue, 08 Aug 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व अन्य अ​धिक
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सोमवार को आयुक्त सभागार में उद्योग विभाग के अधिकारियाें एवं उद्यमियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि महीने में एक बार डीएम और 15 दिन में सीडीओ बैठक करके नवीन उद्योगों की स्थापना में आ रही समस्याओं का निराकरण करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना आदि की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के कार्यक्रम प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है, इसलिए बैंक अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर इन योजनाओं में तेजी लाएं। मंडल में अधिक से अधिक नए उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए, इसके लिए सभी अफसरों को मिलकर कार्य करना होगा। उद्यमियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्या के निराकरण हेतु निःसंकोच सक्षम अधिकारी से मिलें। इस अवसर पर सीईओ गीडा पवन अग्रवाल सहित कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें