फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली सशस्त्र पुलिस ने चलाई थीं 15 राउंड गोलियां, एक भारतीय की हुई थी मौत

Sat, 13 Jun 2020 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन
नेपाल के सीमावर्ती पर्सा, नारायणपुर में हुए नेपाल के सशस्त्र पुलिस और भारतीय लोगों से शुक्रवार को झड़प हो गई थी। इसमें सितामढी, बिहार के 27 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए सशस्त्र पुलिस ने 15 राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन


नेपाल से प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी दैनिक द हिमालयन टाइम्स के अनुसार आत्मरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल द्वारा चलाए गए गोली से भारतीय नागरिक की मौत हुई है। पुलिस ने हथियार छीनने के आरोप में भारतीय नागरिक नवल किशोर राय को हिरासत में भी लिया है।



एसपी गंगाराम श्रेष्ठ ने बताया कि नेपाल में तस्करी के माध्यम से सामान भेजने का प्रयास कर रहे कुछ व्यवसायी को रोकने पर बॉर्डर सिक्योरिटी सशस्त्र पुलिस टीम पर हमला किया गया था। असफल होने पर भारतीय सीमा क्षेत्र के सांवरा गांव जाकर एक व्यापारी ने 100 से अधिक लोगों के साथ वापस नेपाल आकर सशस्त्र पुलिस के जवानों पर ईटा पत्थर से प्रहार किया था ।
विज्ञापन


सशस्त्र पुलिस द्वारा हवाई फायर करने के बावजूद भीड़ नियंत्रण में नहीं आने के बाद 15 राउंड फायर किया गया था। इस घटना में 2 भारतीय को गोली लगी है। भिड़ंत में सशस्त्र पुलिस के हेड कांस्टेबल संजय राय, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र पटेल और रवीन बैठा भी घायल हुए हैं ।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें