मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया देश का सबसे शक्तिशाली मालगाड़ी का डीजल इंजन गोरखपुर के रास्ते से दौड़ा। इस मालगाड़ी को छपरा से बुढ़वल तक दौड़ाकर सफल ट्रायल किया गया। इसकी क्षमता छह हजार हार्सपावर है, जो अभी तक देश का सबसे शक्तिशाली इंजन है। इसे छपरा में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
देश में अभी तक साढ़े चार हजार हार्स पावर क्षमता का डीजल मालगाड़ी इंजन चल रहा है। छह हजार क्षमता का इंजन आने से अब मालगाड़ी को तेज गति से चलाने में मदद मिलेगी।
वहीं जिन रूटों पर दो इंजन की जरूरत पड़ती है वहां अकेले इससे चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक लोको नंबर 69011 डब्लूडीजी6जी को मढौरा में तैयार किया गया है।