फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: भारत ने आठ तो नेपाल ने दस देशों के नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 11 Mar 2020 05:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा सोनौली सहित किसी भी स्थल एवं हवाई मार्ग से नेपाल आने वाले दस देशो के यात्रियों पर नेपाल सरकार ने रोक लगा दिया है। कोरोनावायरस को लेकर नेपाल सरकार द्वारा लगाए गए चीन के तत्काल बीजा धारक यात्रियों के रोक के बाद स्टैंप धारक चीनी पर्यटको पर प्रतिबंध लगाते हुए साउथ कोरिया, जापान, ईरान ,इटली, फ्रांस, स्पेन, हांनकांग , सिंगापुर और जर्मनी के नागरिकों पर फिलहाल नेपाल प्रवेश पर प्रतिबंध कर दिया है।
विज्ञापन


इसी तरह भारत ने दस फरवरी से चाइना, साउथ कोरिया, जापान, ईरान इटली के नागरिकों के ऊपर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा था। जिसमें दस फरवरी से फ्रांस जर्मनी और स्पेन के नागरिकों को भी शामिल किया गया है। अब इनके अराइवल सरहद पर नहीं किए जाएंगे।

बेलहिया चीफ आब्रजन अधिकारी चीफ गिरिराज ने बताया कि नेपाल ने 10 मार्च से चीन, हांगकांग, ईरान, इटली ,साउथ कोरिया और जापान के नागरिकों पर नेपाल अराइवल पर रोक लगा दी थी। जिस में फ्रांस जर्मन स्पेन और सिंगापुर के नागरिकों पर भी नेपाल अराइवल  पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


भारत ने भी अब जर्मन, स्पेन और फ्रांस के नागरिकों के अराइवल पर बुधवार से रोक लगा दी है। इसके पहले चीन, जापान, ईरान, साउथ कोरिया और इटली के नागरिकों पर पहले ही रोक लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें