फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: गोरखपुर एडीजी जोन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फहराया तिरंगा

Sat, 15 Aug 2020 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एडीजी जोन दावा शेरपा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए शपथ दिलाया।

विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को 'मैं पुनित संकल्प लेता हूं कि राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता सुरक्षित रखने तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करूंगा। मैं यह भी पुष्टि करता हूं कि कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लूंगा और वर्ग भाषा और क्षेत्र से संबंधित मतभेदों और विवादों या अन्य राजनैतिक अथवा आर्थिक समस्याओं का समाधान शांति तथा संवैधानिक तरीके से करूंगा' का शपथ दिलाया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
एडीजी जोन ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण महामारी में हमारे पुलिस के जवानों ने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी जान जोखिम में डालते हुए समाज के लिए ड्यूटी का निर्वहन किया। वह धन्यवाद के पात्र हैं साथ ही एडीजी ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए यह शुरुआत अपने घरों से शुरू करें तभी स्वच्छता पर काबू पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर सहित पूर्वांचल के अन्य कई जनपद डेंगू सहित इंसेफलाइटिस प्रभावित इलाका है वैसे तो इंसेफलाइटिस मरीजों की कमियां आई है, स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ पानी पिएं जिससे कोरोना के संक्रमण का खतरा ना हो। साथ ही दो गज की दूरी और मास्क लगाना न भूलें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें